June 16, 2026

रेल मंडल अंतर्गत डीआरएम के नेतृत्व में रेल परिसर में सघन सफाई अभियान संपन्न-महा सफाई अभियान में डीआरएम किरेंद्र नरह,एडीआरएम मनोज कुमार सिंह टीम के साथ मौजूद रहे

Read Time:2 Minute, 45 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

रेल मंडल अंतर्गत शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नराह के कुशल नेतृत्व में पूरे रेल परिसर में सघन सफाई अभियान संपन्न हुआ। जिस दौरान गिरजा कॉलोनी स्थित रेल क्षेत्र से स्वच्छता की शुरुआत की गई। जिसके बाद साहेब पारा, स्टेशन एरिया आदि स्थित वर्षों पुराने नालों की सफाई की गई। इस महा सफाई अभियान में डीआरएम किरेंद्र नरह,एडीआरएम मनोज कुमार सिंह स्वयं अपने पूरे टीम के साथ न सिर्फ मौजूद रहे बल्कि लगातार उनको दिशा निर्देश भी देते नजर आए। इस सफाई अभियान के दौरान 6 जेसीडी मशीन के साथ कई स्वास्थ अधिकारी और दर्जनों स्वस्थ कर्मी ने इसमें बढ़चढकर हिस्सा लिया। इस संबंध में डीआरएम किरेंद्र नरह ने बताया कि रेल कॉलोनियो में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया गया। रेल क्षेत्र को स्वच्छ रखना हम सबका दायित्व है। रेल क्षेत्र में हल्के बारिश में पानी का जमाव होने से मच्छर बढ़ जाते है, जिससे संक्रामक बीमारी का डर पैदा होता है। जिससे छुटकारा हेतु यह अभियान चलाया गया। जो रेल में लगातार जारी रहेगा। वही एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सफाई अभियान के दौरान नाले से निकलीं गंदगी को सुखाकर उसे खाद आदि के उपयोग में रिसाइक्लिन किया जाएगा। इस सफाई अभियान से स्थानीय लोग और रेलकर्मियों ने हर्ष प्रकट करते हुए रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया।गौरतलब है कि वर्षों बाद रेल क्षेत्र में साफ सफाई से संबंधित इस प्रकार का महा अभियान देखने को मिला। जिसमें डीआरएम अपने टीम के साथ पूरे समय मौजूद रहे। वही डीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में चलाए जा रहे इन अभियानों के परिणामस्वरूप रेल परिसर में सफाई की व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।

Previous post जूट मिल की वास्तविक भूमि होगी हस्तांतरित । विधान पार्षद के प्रश्न पर सरकार ने दी जानकारी
Next post मनिहारी में जदयू प्रखंड संगठन चुनाव सम्पन्न, राजेश कुमार ऊर्फ मंजय साह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial