September 7, 2026

बघार पंचायत में कार्य के बिना मनरेगा राशि की निकासी का मामला गर्माया, मुखिया पर लगे गंभीर आरोप

Read Time:1 Minute, 24 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने मिर्जापुर निवासी अक्षय कुमार पिता प्रदीप कुमार सिंह के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी कटिहार को पत्र लिखा है। आवेदक का आरोप है कि बघार पंचायत में मनरेगा योजना के तहत कार्य संख्या 0524010013/IF/20753735 में उनके नाम से बिना पोखर बने ही राशि की निकासी कर ली गई है। इसी तरह सोनू यादव पिता स्वर्गीय ब्रजनंदन सिंह ने भी शपथ पत्र देकर आरोप लगाया है कि कार्य संख्या 836-0524010013/IF/20653851 की राशि भी निकाल ली गई है। विधायक ने जिलाधिकारी से गंभीरता पूर्वक जांच कर कार्रवाई का अनुरोध किया है। मनरेगा पीओ दीपक शर्मा ने मामले की जांच की बात कही है, जबकि मुखिया पिंटू यादव ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा कि विकास कार्यों से विरोधी हतोत्साहित हैं। सबकुछ ग्रामीण राजनीति से प्रेरित बताया।

Previous post अमदाबाद में शराब पार्टी के दौरान संदेहास्पद स्थिति में दो लोगों की मौत, एक अस्पताल में भर्ती
Next post प्राणपुर थाना में आयोजित शनिवारीय जनता दरबार में सात मामला का ऑन द स्पॉट निष्पादन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial