April 19, 2026

मानव जीवन को सुखद बनाने के लिए सत्संग सुनना जरूरी — नीलू देवी ।

Read Time:3 Minute, 22 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पंचायत के कालीगंज गांव में बुधवार को दो दिवसीय संतमत सत्संग का 6 वा अधिवेशन का शुभारंभ हुआ। आयोजित शुभारंभ प्रवचन बाबा महात्मा को माला पहनाकर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, मुखिया रानी देवी, सरपंच अनिल मंडल, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, जिला महामंत्री प्रशांत झा, समाज सेवी राजकुमार मंडल, आनन्द कुमार आदि ने किया। सत्संग में मुख्य प्रवक्ता के रूप में पूज्यपाद आचार्य योगानन्द परमहंस महाराज, स्वामी रामचंद्र बाबा, बनवारी बाबा आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन में सत्संग की बड़ी आवश्यकता है। हमारे जीवन में सत्संग को अपनाए बिना सुख, शांति की कल्पना नहीं की जा सकती। सत्संग की महिमा की व्याख्या करते हुए महाराज ने कहा कि महर्षि मेंही सत्संग को अपना श्वांस कहते थे। बड़े भाग्य से मनुष्य का शरीर मिलता है और मनुष्य के शरीर में पूर्व जन्म के पुण्य के अनुसार ही सत्संग की प्राप्ति होती है। सत्संग के माध्यम से हम मोक्ष को पाने का रास्ता पाते हैं। सत्संग से इहलोक और परलोक दोनों को संवारा जा सकता है। इसके लिए हम लोगों को दुआ दें। इसके लिए पंच पापों से अपने जीवन को बचाना होगा। सत्संग, ध्यान और गुरु के प्रति समर्पण करना होगा। कहा कि सत्संग की बड़ी महिमा है। सत्संग से सुख की वर्षा होती है। लोग सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए सत्संग में सीखते हैं। इसलिए सत्संग का आयोजन मानव समाज को मानवता का पाठ भी समय-समय पर पढ़ाता है। प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने कहा कि संतमत सत्संग दो दिवसीय का शुरुआत किया गया। जिसमें प्रवचन सुनने के लिए महिला पुरुष श्रद्धलु पहुंच रहें है। इस दो दिवसीय सत्संग के पहले दिन सत्संग सुनने लोगों का भीड़ है। सत्संग को लेकर पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है। सत्संग कमेटी द्वारा भव्य पंडाल तथा सजाया गया है। सत्संग स्थल पर पीने के लिए शुद्ध पेय जल तथा भंडारा की भी व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए की गई है। सत्संग परिसर में भव्य मेला का आयोजन किया गया है। संतमत सत्संग को सफल बनाने में कमलेश मंडल, राजेश कुमार, कृत्यानंद महतो, अवनीत कुमार, नवीन कुमार, शम्भू महतों आदि थे।

Previous post जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन पर बच्चों के संग बांटी खुशीयां ।
Next post मनरेगा योजना में कागज पर मजदूरों की संख्या 115 तो स्थल पर कार्य करते हैं 10 जांच की मांग ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial