छठ घाट पर छठ व्रतियों को हर सुविधा मुहैया कराया जाए यही प्रयास है – सुनील कुमार यादव
मनोरंजन साहा (बारसोई)
कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ मिलकर कटिहार बीएमपी छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएमपी छठ घाट में चल रहे साफ सफाई सहित तैयारी का भी जायजा लिया। मौके पर कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि छठ व्रतियों को हर सुविधा मिले यही प्रयास है और जो भी कमी पाई गई है। उसे लेकर संबंधित पदाधिकारी से बात कर उसे दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि कटिहार बीएमपी घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसलिए इस छठ घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कई अन्य व्यवस्था की तैयारी का जायजा लिया गया है। उन्होंने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ पर स्वच्छता और पवित्रता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसलिए लगातार कटिहार के विभिन्न छठ पूजा घाट का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में बीएमपी छठ घाट पर भी चल रहे तैयारी का जायज लिया गया। जो भी कमी पाई गई उसे दूर करने के लिए निर्देश दिया गया है। मौके पर कांग्रेस नेता मनि पासवान, नीरज पोद्दार, राकेश पोद्दार,विक्की महतो, भूषण सिंह, मिथुन कुमार, जगत सिंह, सौरभ सिंह, राजीव कुमार सहित कई लोग मुख्य रूप से मौजूद थे।
More Stories
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
