July 26, 2026

महापौर ने छठ व्रतियों को घर-घर गंगाजल पहुंचाने की व्यवस्था

Read Time:1 Minute, 55 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

नगर निगम कार्यालय से कटिहार शहर वासियों को शुद्ध गंगाजल उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल द्वारा एक नई पहल की गई है। नगर निगम कार्यालय द्वारा एक टोल फ्री नंबर जारी कर नगर निगम की महापौर द्वारा अपने नगर निगम क्षेत्र वासियों के लिए ई-रिक्शा के माध्यम से घर-घर गंगाजल पहुंचने का आज नगर निगम कार्यालय में शुभारंभ किया गया। आज नगर निगम कार्यालय में महापौर उषा देवी अग्रवाल द्वारा शहर वासियों को गंगाजल का वितरण निःशुल्क किया गया। जो छठवर्ती मनिहारी जाने में असमर्थ हैं एवं जिनको गंगाजल की आवश्यकता है। वह नगर निगम कार्यालय में या नगर निगम द्वारा जारी किया गया टोल फ्री नंबर- 18003451234 पर कॉल कर गंगाजल लेने के लिए अपना नाम पता लिखा सकते हैं। जिसके घर तक नगर निगम के कर्मी द्वारा ई रिक्शा के माध्यम से गंगाजल पहुंचाया जाएगा। महापौर उषा देवी अग्रवाल द्वारा लगातार छठ पर्व में भी शहर वासियों के लिए नई-नई पहल की जा रही है। जिससे आम जनों को छठ पर्व में राहत मिल सके इस कार्यक्रम में उपमहापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त कुमार मंगलम, भाजपा नेता चंद्रभूषण ठाकुर एवं नगर निगम के पदाधिकारी गण एवं नगर निगम के अन्य पार्षद गण मौजूद रहे।

Previous post बाइक बरामदगी को लेकर पुलिस प्रशासन से लगाया गुहार।
Next post छठ घाट पर छठ व्रतियों को हर सुविधा मुहैया कराया जाए यही प्रयास है – सुनील कुमार यादव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial