भूमि विवाद निपटारा हेतु थाना प्रांगण में जनता दरबार का हुआ आयोजन
तनवीर आलम (हसनगंज)
कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना प्रांगण में शनिवार को भूमि संबंधित मामलों के निपटारा हेतू जनता दरबार का आयोजन किया गया। कुल पांच मामलों में एक मामले का निष्पादन किया गया। मौके पर आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मो दिलशाद खान व प्रभारी अंचल निरीक्षक मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। जिसको लेकर प्रभारी अंचल निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि भूमि विवाद मामलों के निपटारा हेतु रौतारा थाना प्रांगण में जनता दरबार का आयोजन किया गया है। बताया जनता दरबार में आए मामलों की इंट्री कर सुनवाई की पहल शुरू की गई, जिसमें भूमि मापी, बंटवारा, दखल कब्जा, सिमांकन आदि मामलों को लेकर आवेदन आए हुए हैं। मौके पर वादी व प्रतिवादी की मौजूदगी में क्षेत्रों से आए मामलों का निष्पादन किया गया। बताया थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर भूमि विवाद मामलों के निपटारे हेतु थाना प्रांगण में जनता दरबार का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर एसआई भोला कुमार सहित फरियादीगण आदि मौजूद रहे।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
