गांधी प्रतिमा को अनुमंडल परिसर में स्थापित करने की अनुशंसा
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी के अनुमंडल कार्यालय स्थित परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने को ले अनुमंडल अनुश्रवण समिति के सदस्य सह मनिहारी कांग्रेस के भीष्म कांटाकोष निवासी श्री शिवगोपाल पांडेय ने वर्षों पहले अपनी इच्छा जताई थी। शनिवार को उनके शिक्षक पुत्र संजय पांडेय द्वारा पुर्व कांग्रेस उम्मीदवार सिकंदर मंडल की मौजूदगी में मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ को सहमति पत्र भेजकर अग्रतर कार्रवाई के लिए अनुरोध किया है। शिक्षक संजय पांडेय ने बताया कि स्थल चयन कर बापू की प्रतिमा स्थापित करना ही बापु को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर पर अंगद ठाकुर, साजिद, जयप्रकाश यादव मौजूद थे।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
