June 27, 2026

रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जनप्रतिनिधियों के संग हुई बैठक ।

Read Time:2 Minute, 23 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

शनिवार को मनिहारी थाना परिसर में रामनवमी के पावन मौके पर विधि व्यवस्था संधारण व शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग के लिए शांति समिति की बैठक आहुत की गयी।अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने की। एसडीएम श्री कुमार ने रामनवमी जूलूस के लिए पूर्व निर्धारित रुट भेरिफिकेशन पर चर्चा की।प्रत्येक कमिटी से उनके चालिस सदस्यों के नाम व मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने को कहा।लोगों से पारम्परिक सौहार्दपूर्ण रामनवमी मनाने की अपील की।जानकारी दी कि जूलुस के दौरान दण्डाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी।कहा कि यहां के लोग परस्पर शांतिपूर्ण ,सदभावना के साथ तीज त्योहार एक दूसरे के साथ मिलजुलकर मनाते रहें हैं।आमजन से किसी भी भ्रामक खबर से बचने तथा ऐसी भ्रामक खबर व अफवाह की सूचना प्रशासन को देने की अपील की। बैठक मे बीडीओ रणधीर कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर लाल, थानध्यक्ष रामविलास सिंह, नगर पंचायत मुख्य पार्षद लाखो यादव , उप मुख्य पार्र्षद शुभम पोद्दार, रवीन्द्र यादव,पंकज यादव, उत्तम यादव, मनोज मंडल, विनोद सिंह, ऐनुल अंसारी, कुनाल झा, आदित्य गुप्ता, मुकेश यादव, रंजीत ठाकुर ,प्रदीप सिंह,बालेश्वर सिंह, शेख शाजिद,प्रमोद सिंह, युगल पासवान, अंगद ठाकुर, वार्ड पार्षद श्रवण कुमार, दिलीप मंडल,ओम गुप्ता, जय प्रकाश यादव, लड्डू खान,मोनु पोद्दार, अंशु आचार्य, मुखिया प्रतिनिधि दीपू सिंह सभी प्रशिक्षु एस आई शामिल थे।

Previous post भीम चौपाल की तैयारी को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में जोश ।
Next post मनिहारी थाना में आयोजित जनता दरबार में 6 मामले निष्पादित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial