नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया गया सम्मानित
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में शिक्षक दिवस समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सेवा निवृत्त शिक्षक डॉ. सुशील कुमार आचार्य, प्रबंधक न्यासी रामेश्वर पांडेय एवं न्यासी डॉ. ओम प्रकाश पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके उपरांत सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में शिक्षक की महत्ता और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्रों ने भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और शिक्षकों को handmade ग्रीटिंग कार्ड एवं बैज देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपप्राचार्य जय नारायण राय सहित सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्वेता कुमारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य जय नारायण राय ने दिया। मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
