August 27, 2026

कस्तूरबा विद्यालय का हुआ जांच दिए गए दिशा-निर्देश:सिओ अनुपम

Read Time:1 Minute, 51 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड के +2 संपत राज देवी कन्या उच्च विद्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बलथी महेशपुर स्थित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय का जांच जिलाधिकारी के आदेश पर बुधवार को अंचलाधिकारी अनुपम कुमारी ने किया।सीओ अनुपम कुमारी ने सर्वप्रथम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंच कर मूल भूत सुविधा का अवलोकन किया गया वहीं भोजन की गुणवत्ता के साथ-साथ मेन्यु के अनुसार छात्राओं को भोजन के बारे में जानकारी ली जो कि अद्यतन नहीं पाया गया। जाँच के सन्दर्भ मे पूछे जाने पर अंचलाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर दोनों कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का जांच किया गया। जांच के क्रम में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। दोनों विद्यालयों के रसोई घर मे भी साफ-सफाई का अभाव देखा गया। मेन्यू के अनुसार भोजन के क्वालिटी में सुधार करने का निर्देश दिया वही बालिकाओं के लिए सैनिटरी पैड के डिस्पर्सल की मशीन भी जांच की गई हालांकि बताया गया कि जो भी कमी पाई गई है। सभी का जांच रिपोर्ट बना कर जिलाधिकारी कार्यालय को भेज दिया जाएगा।

Previous post विशेष विकास शिविर मे आए आवेदनों का हुआ निष्पादन सैकड़ो की संख्या में लाभुकों ने लिया भाग
Next post शिक्षा-रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों के प्रति जन जागरण की मुहिम चलाएंगे: एनएसयूआई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial