August 28, 2026

शिक्षा-रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों के प्रति जन जागरण की मुहिम चलाएंगे: एनएसयूआई

Read Time:2 Minute, 38 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

हम बदलेंगे मुहिम के तहत एनएसयूआई के तरफ से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र हितों से जुड़ी समस्याओं का समाधान और सभी खाली पड़े सरकारी एससी-एसटी एवं ओबीसी पदों पर तुरंत भर्ती हो समेत अन्य सभी मुद्दे थें।कार्यक्रम का नेतृत्व जेएनयू एन एस यू आइ के पूर्व उपाध्यक्ष मसूद रजा खान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एन एस यू आइ के राष्ट्रीय संयोजक सह बिहार प्रभारी जीशान रजा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एन एस यू आइ कुमार गौरव,पूर्व जिला अध्यक्ष अमित पासवान समेत जिला अध्यक्ष के सभी कार्यकर्ता व छात्र मौजूद रहें। मौके पर एन एस यू आइ के राष्ट्रीय संयोजक सह बिहार प्रभारी जीशान रजा ने कहा कि सरकार की योजनाओं पर युवा मंथन करेंगे और जहां भी युवाओं का अहित होता नजर आएगा तो सरकार को युवा हितेषी बनाने के लिए आंदोलन चलाए जाएंगे। वहीं मसूद रजा खां ने कहा कि सरकार की हर योजनाओं का पूरा फायदा जनता को कैसे मिले। इसे लेकर एनएसयूआई विशेष रणनीति बना रही है। रणनीति के तहत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों के प्रति जन जागरण की मुहिम चलाएंगे। मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एन एस यू आइ कुमार गौरव, पूर्व जिला अध्यक्ष अमित पासवान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष फिरोज कुरेशी, पंचायती राज के जिलाध्यक्ष अवधेश मंडल,फारूक हुसैन, सद्दाम, तनजीम,शुभम,तौसिन अरबाज समेत जिला एन एस यू आइ के सभी कार्यकर्ता व छात्र मौजूद रहे‌।

Previous post कस्तूरबा विद्यालय का हुआ जांच दिए गए दिशा-निर्देश:सिओ अनुपम
Next post एसडीपीओ मनोज कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, पटना मुख्यालय में एडीशनल एसपी के रूप में करेंगे योगदान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial