July 28, 2026

कांग्रेस स्थापना दिवस पर कटिहार में कार्यक्रम महापुरुषों को नमन कर संगठन मजबूती का लिया संकल्प

Read Time:4 Minute, 42 Second

कटिहार कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर आज़ादी से विकास तक के सफर को किया याद ।

प्रवीण कुमार(कटिहार )

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर कटिहार कांग्रेस की ओर से भव्य और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की शुरुआत जिला कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में शहीद चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इसके पश्चात कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में झंडोत्तोलन किया गया और देश की महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने की। संगोष्ठी में स्वतंत्रता संग्राम से लेकर सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस के लंबे अनुभव, योगदान और देश के विकास में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देश की आज़ादी में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है और आज़ादी के बाद राष्ट्र निर्माण एवं सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाती रही है और आगे भी जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रहेगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस संगोष्ठी में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत शिक्षक जवाहर देव ने भी कांग्रेस पार्टी के योगदान पर प्रकाश डाला जबकि किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हिस्सा होना गर्व की बात है। स्वतंत्रता आंदोलन की गौरवशाली गाथा और संविधान निर्माण कांग्रेस की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल है। वहीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजुमन कौसर उर्फ आम्रपाली यादव ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है, जिसका इतिहास संघर्ष, त्याग और उपलब्धियों से भरा हुआ है। पार्टी ने हमेशा समाज के हर वर्ग की आवाज उठाई है।कार्यक्रम में गुलाम शाहिद, प्रहलाद गुप्ता, पंकज तंबाकूवाला, शाहनवाज खान, अल्तमश दीवान, सउद मुखिया, मेजर जमाल, मो० शकील, गुलाम मोहम्मद शहदुल हक, मो० असलम, अरुण प्यासा, पप्पू कश्यप, डॉ बिपिन सिंह, पप्पू सिंह, मो मुश्ताक, अरुण यादव, नवीन खंडेलिया, मुकेश साह, सिकंदर मंडल, मो इज़हार, प्रदीप पासवान, मो मसूद रज़ा, राजेश उरांव, विनय मंडल, जवाहर लाल देव, मो० फारुक, अखिलेश पोद्दार, मोहर्रम खान, इम्तियाजुल, सुभाष कुमार, मुरारी यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Previous post मनिहारी में ट्रक हादसा: आदिवासी युवक की मौत, पत्नी गंभीर, तीन घंटे से सड़क जाम
Next post कटिहार पूर्वोत्तर भारत का सबसे महत्वपूर्ण जंक्शन माना जाता है
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial