November 4, 2026

कटिहार पुलिस ने विभिन्न मामलों में की इश्तेहार तामिला, फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी

Read Time:1 Minute, 24 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज आपराधिक मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने आज विशेष अभियान चलाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कई कांडों में इश्तेहार तामिला करते हुए फरार अभियुक्तों के घरों व संभावित ठिकानों पर नोटिस चस्पा किया।इस अभियान के तहत थाना क्षेत्रों में पुलिस ने गांव-गांव जाकर लोगों को सूचित किया कि नामजद अभियुक्त शीघ्र न्यायालय में उपस्थित हों, अन्यथा आगे कठोर कार्रवाई की जाएगी।इसी क्रम में कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में इश्तेहार तामिला की गई। उन्होंने बताया कि फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इश्तेहार तामिला के बावजूद न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Previous post सीतीश हत्याकांड में आरोपी बबलू साह और उसका भांजा को पुलिस ने लिया रिमांड पर।
Next post विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने अमदाबाद में तीन विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial