सीतीश हत्याकांड में आरोपी बबलू साह और उसका भांजा को पुलिस ने लिया रिमांड पर।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
जिले के चर्चित सतीश हत्याकांड में पुलिस ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्य आरोपी बबलू साह और उसके भगिना को न्यायालय से आदेश लेकर रिमांड पर ले लिया है। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस ने बारीकी से पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से पुलिस को मामले की परतें खोलने और हत्या से जुड़े कई रहस्यों से पर्दा उठने की परिजनों को उम्मीद जगी है।बता दें कि सीतीश की हत्या के बाद उसके शव को गंगा नदी में फेंक दिया गया था। इसके बाद आरोपी बबलू साह ने पुलिस के दबाव के कारण न्यायालय में समर्पण कर दिया था।जिसको लेकर पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है और पूछताछ गहराई से कर रही है। अब देखने की बात होते हैं कि पुलिस कार्रवाई में क्या कुछ राज खुल पता है।वहीं पुलिस के रिमांड लेने के बाद यह साफ स्पष्ट नजर आ रहा है कि पुलिस कार्रवाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मृतक परिवार को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अब निगाहें पुलिस रिमांड की इस पूछताछ पर टिकी हैं, जिससे आने वाले दिनों में बड़े खुलासे होने की संभावना है।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
