September 14, 2026

डीसीएम अमिताभ मिश्रा का प्रौन्नति के पश्चात् दिया विदाई अमिताभ मिश्रा के बने तिनसुकिया के सीनियर डीसीएम

Read Time:1 Minute, 48 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

रेल मंडल अंतर्गत प्रमोटी ऑफीसर्स एसोसिएशन द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित सभागार में एक भव्य भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रमोटी ऑफीसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सह सीनियर डीएफएम अजीत कुमार मिश्रा ने किया। जिस दौरान कटिहार रेल मंडल में डीसीएम के पद पर पदस्थापित अमिताभ मिश्रा के सीनियर डीसीएम तिनसुकिया में प्रदणोत्ति के उपरांत उनको मुख्य अतिथि डीआरएम सुरेंद्र कुमार सहित अन्य रेल अधिकारियों द्वारा शाल ओढ़ाकर, माला पहनाकर नमी आखों से भावभीनी विदाई दी गई। आयोजित विदाई समारोह के दौरान डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने डीसीएम अमिताभ मिश्रा के कार्यकाल की सराहना किया। गौरतलब है कि डीसीएम अमिताभ मिश्रा काफी लोकप्रिय और अनुभवी रेल अधिकारी कटिहार में रहे। जिनका कटिहार से तिनसुकिया डिवीजन में सीनियर डीसीएम में तबादला हो गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीआरएम सुरेंद्र कुमार के साथ एडीआरएम चौधरी विजय कुमार, सीनियर डीएफएम अजीत कुमार मिश्रा सहित प्रमोटी ऑफीसर्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी और सदस्यगण मोजूद थे।

Previous post कटिहार रेल मंडल ने 9 रेलवे स्टेशनों पर लगाया शिकायत निवारण शिविर
Next post रेडक्रॉस सोसाइटी ने स्कूली बच्चों का निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial