August 22, 2026

कटिहार के लाल कुमार अनुराग ने बढ़ाया जिले का मान

Read Time:1 Minute, 4 Second

(डेस्क| बारसोई)

कटिहार के प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप कुमार के सुपुत्र कुमार अनुराग, IAS ने कैमूर के जिलाधिकारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे कटिहार जिले के लिए गर्व का विषय है।कुमार अनुराग इससे पूर्व DDC, भागलपुर तथा नगर आयुक्त, बोधगया जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।उन्होंने Delhi School of Economics से M.A. in Economics की शिक्षा पूर्ण करने के बाद UPSC Indian Economic Service (IES) में सफलता प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने UPSC Civil Services Examination 2019 में All India Rank 48 हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार परिचय दिया।

Previous post मूलनिवासी संघ कटिहार के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवान मंडल का हुआ परिनिर्वाण।
Next post सड़क, बिजली और विकास के मुद्दे पर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम का प्रेस कॉन्फ्रेंस
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial