एसोसिएशन ऑफ टॉप अचीवर के सदस्यों का बैठक आयोजित।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
भारत स्काउट और गाइड ,जिला मुख्यालय कार्यालय, महेश्वरी एकेडमी,कटिहार के प्रांगण में एसोसिएशन ऑफ टॉप अचीवर के सदस्यों का बैठक आहूत की गई। इस संस्था में स्काउटिंग गाइडिंग के क्षेत्र में सबसे सर्वोच्च पुरस्कार राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्काउट गाइड/ रोवर रेंजर इस संस्था के सदस्य बन सकते हैं। इसी के तहत सभी एसोसिएशन ऑफ टॉप अचीवर स्काउट गाइड कटिहार जिला संगठन की नींव रखी गई। कटिहार ईकाई के संस्थापक सदस्य एडवोकेट राजेश कुमार वर्मा, डॉ कुमार अमरेश,अनूप कुमार उपाध्याय, रामबाबू ,रवि रंजन कुमार के द़ारा कटिहार ईकाई गठित की गई।इस बैनर के तहत सभी राष्ट्रपति पुरस्कृत स्काउट गाइड की बैठक बुलाई गई। जिसमें जिला कोऑर्डिनेटर के पद पर राष्ट्रपति रोवर राजेश कुमार वर्मा का नाम प्रस्तावित कर चुना गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उज्जैन से आए अटास के वरीय सदस्य पंडित विनोद गुरु के मार्गदर्शन में अटास का कार्यक्रम किया गया। इस बैठक में और भी राष्ट्रपति स्काउट गाइड को जोड़ना एवं संगठन के क्रियाकलापों की चर्चा की गई। बैठक में संजीव कुमार साह,संजय कुमार सिंह,अवधेश यादव,अजीत वर्मा,पवन कुमार साह,संदीप रंजन,गौरव मृगवानी,राहुल बरनवाल,मोo सरवर,सरोज कुमार मेहता,ललन कुमार,कमल देव चंद्रवंसी,रोहित,बासुकी नाथ दुर्ग,आशीष झा,प्रिंस कुमार आदि राष्ट्रपति स्काउट मोजुद थे।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
