May 28, 2026

निबंधन कार्यालय मे जनसुविधाओं का अभाव ।

Read Time:1 Minute, 56 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों के लोगों को भूमि निवंधन मे होनेवाली धन व समय के बचत की लिहाज से मनिहारी मे निवंधन कार्यालय की स्थापना सरकार द्वारा करायी गयी है, लेकिन जन सुविधाओं के दृष्टि से पिछड़ा हुआ है। अमदाबाद जैसे दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों को भूमि निवंधन कार्यालय मे पेयजल, शौचालय जैसी मूलभूत सहुलियत भी मयस्सर नही है। निवंधन कार्यालय मे कार्य निष्पादन विलंब होने पर प्रतिक्षा के दौरान बैठने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं रहने से लोगों को खुले आसमान के नीचे बैठना पड़ता है।अमदाबाद क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य नजमुल हक ने जिला पदाधिकारी से मनिहारी निवंधन कार्यालय मे जनसुविधाओं के स्थापन की मांग की है। प्रधान सहायक हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने इस बाबत जानकारी दी कि निवंधन कार्यालय मे भूमि निवंधन कार्य निष्पादन को लेकर आनेवाले आगंतुकों के बैठने के लिए सेड, पेयजल आपूर्ति, शौचालय जैसी आवश्यक सेवाओं की बहाली को लेकर नगर पंचायत मनिहारी प्रशासन से बात की गयी है। श्री प्रसाद के अनुसार शीघ्र ही इस दिशा मे कदम उठाये जाएगें। जनसुविधाओं का आभाव जल्दी ही दूर होने की बात बताई है।

Previous post मनसाही बीडीओ ने योजनाओं की ली जानकारी ।
Next post खनन विभाग ने अवैध रूप से गिट्टी ले जा रहे ट्रक के मालिक पर लगाया जुर्माना।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial