खनन विभाग ने अवैध रूप से गिट्टी ले जा रहे ट्रक के मालिक पर लगाया जुर्माना।
अशोक यादव (डडंखोरा)
कटिहार- सोनैली एसएस 98 सड़क के सौरिया चौक के समीप गिट्टी से लदे ओवरलोडेड ट्रक खनन विभाग के अधिकारी ने पकड़ा । खनन कार्यालय कटिहार की खान निरीक्षक नेहा कुमारी ने मामला दर्ज कराते हुए 2लाख 74 हजार 550 रुपये का जुर्माना लगाया है। बिना लाइसेंस के खनन कर गिट्टी लाया गया है जिससे सरकारी राजस्व की क्षति हुई है जिसको लेकर मामला दर्ज किया गया है ।मंगलवार की सुबह 7:00 बजे के करीब खनन निरीक्षक नेहा कुमारी के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम द्वारा द्वारा कटिहार सोनैली सड़क मार्ग पर जांच किया जा रहा था इसी दौरान कटिहार से सनौली की ओर गिट्टी से लदे ओवरलोडेड 10 चक्का ट्रक रोका गया । खनन विभाग द्वारा जारी आदेश निरीक्षण के क्रम में नहीं पाया गया । तरक्की बंद लगभग ट्रक में 700 सीएफटी गिट्टी पाया गया । प्रभारी थाना अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि खनन विभाग के अधिकारी द्वारा मामला दर्ज कराया गया है जिसकी जांच की जा रही है ।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
