April 30, 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में कटिहार लॉ कॉलेज में लीगल अवेयरनेस शिविर हुआ आयोजित

Read Time:3 Minute, 5 Second

शाहजहां आलम (कटिहार)

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए हेमंत कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सूर्यदेव विधि महाविद्यालय में गुरुवार को “टेली लॉ योजना, न्याय बंधू एप एवं प्रो बोनो लीगल सर्विसेज” विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे डीएलएसए अध्यक्ष हेमंत कुमार त्रिपाठी एवं सचिव एडीजे अनिल कुमार राम के द्वारा विधि छात्र के बीच टेली लॉ योजना तथा इनके क्रियान्वयन के सन्दर्भ में कई जानकारी दी गई। वही इस दौरान न्याय बंधू एप को डाउनलोड करने की अपील की गई। डीएलएसए सचिव अनिल कुमार राम के द्वारा प्रो बोनो लीगल सर्विसेज” के बिंदु पर भी जानकारी दिया गया तथा इस क्रम में कटिहार जिला से दो अधिवक्ता को प्रो बोनो अधिवक्ता हेतु नामित भी किया गया है एवं विधिक सहायता व सेवा हेतु हेल्पलाइन नंबर 15100 जारी किया गया है। जो सभी जिला में जल्द ही लागू किया जाएगा। इसमें विधि महाविद्याल प्रशासन एवं जिला प्रशासन के द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग किया गया। जागरूकता शिविर के दौरान कई विधि महाविद्यालय के विधि छात्र उपस्थित थे। विदित हो कि दिशा योजना तथा नालसा प्लान ऑफ एक्शन के तहत विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा विभिन्न विषय पर अलग अलग जगहों पर जागरूकता के माध्यम से प्रचार – प्रसार किया जा रहा है ताकि आम नागरिक द्वारा विधिक सेवा प्राधिकार के विभिन्न आयाम यथा विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता के बारे में जागरूक होकर इसका लाभ उठा सके। इस अवसर पर जिला जज सह अध्यक्ष हेमंत कुमार त्रिपाठी, सचिव सह एडीजे अनिल कुमार राम, सीजेएम रंजित प्रसाद, विद्यालय प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिन्हा, अधिवक्ता बी के श्रीवास्तव, संजय कुमार सिंह, वाई के अग्रवाल, राकेश कुमार, राजदीप कुमार, आशीष झा सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आशीष कुमार झा, विजय शंकर झा, सिंटू कुमार सहित पारा विधिक स्वयंसेवक पवन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थें ।

Previous post अवैध रूप से फल फूल रहा है बच्चा अस्पताल इलाज के नाम पर लोगों का होता है आर्थिक शोषण।
Next post एक महिला शराब विक्रेता सहित तीन लोगों को भेजा जेल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial