June 17, 2026

कुरसेला में मृत कौवों के दफन स्थल पर प्रतिदिन सैनिटाइजेशन अभियान, स्थिति नियंत्रण

Read Time:2 Minute, 5 Second

कुर्सेला( राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड अंतर्गत उत्तरी मुरादपुर पंचायत के वार्ड संख्या 2 स्थित बांस बाड़ी में मृत कौवों को दफनाए गए स्थल पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा प्रतिदिन सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। वही क्षेत्र में किसी भी प्रकार के संक्रमण के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से लगातार एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।प्रभारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या 2 में दर्जनों कौवे मृत पाए गए थे। सभी मृत कौवों को नियमानुसार मिट्टी में दफनाया गया है। दफन स्थल पर नियमित रूप से सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है तथा चुना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार का वायरस पूरी तरह समाप्त हो सके।उन्होंने बताया कि सैनिटाइजेशन एवं छिड़काव के बाद से क्षेत्र में एक भी कौवे की मौत की सूचना नहीं मिली है, जिससे स्थिति नियंत्रण में होने का संकेत मिल रहा है।प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पूरे मामले पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संबंधित विभाग की टीम क्षेत्र में सतर्क है। आम लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Previous post पीसीसी सड़क का विधान पार्षद ने किया उद्घाटन
Next post मनिहारी के बनगटटा कुंडी धार के समीप मक्के के खेत में अज्ञात शव मिलने से सनसनी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial