July 28, 2026

विधान पार्षद ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण

Read Time:1 Minute, 46 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के द्वारा नगर निगम से लेकर पूरे जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। आज उसी क्रम में कटिहार शहर स्थित कोसी चौमुखा घाट, ललयाही कुम्हनिया घाट, कोसी घाट, कोसी बालू घाट, भौड़ाबारी छठ घाट, तीनगछिया काली मंदिर परिसर में बने छठ घाट, दुर्गा स्थान स्थित रजत जयंती पार्क में बने छठ घाट, के० बी० झा कॉलेज भगवान चौक छठ घाट, संतोषी चौक छठ घाट एवं अन्य छठ घाट का निरीक्षण विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने किया। निरीक्षण के क्रम में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ पर बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है। जिसमें महिलाओं की काफी तादात में छठवर्ती पूजा करने विभिन्न छठ घाट पर आती है। उन लोगों की सुविधाओं को लेकर आज विभिन्न छठ घाट का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के क्रम में नगर निगम के पदाधिकारी को विभिन्न दिशा निर्देश भी दिया हूं। जिससे लोगों को छठ घाट पर किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े एवं साफ़ सफाई की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Previous post समाज सेवी राजेश यादव को अपराधियों ने मारी गोली,एक अन्य मामले में एक बालिका की हुई मौत
Next post हत्या की घटना से मर्माहत कहा जल्द हो गिरफ्तारी – पूर्व उप मुख्यमंत्री
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial