July 27, 2026

विधान पार्षद ने राजेंद्र प्रसाद पथ निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण ।

Read Time:2 Minute, 48 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल द्वारा पथ निर्माण प्रमंडल कटिहार के विभागीय पथ कटिहार, प्राणपुर, रोशना हाट, अमदाबाद पथ में कटिहार शहरी क्षेत्र के 0 से 2.10 किलोमीटर, पुराना सिटी बुकिंग चुड़ीपट्टी होते हुए महमूद चौक तक डॉ० राजेंद्र प्रसाद पथ का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यकरण निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण विभागीय पदाधिकारीयों के साथ किया। विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने विभागीय लोगों को अवगत कराया की इस पथ के 400 मीटर अंश में किया जा रहा निर्माण कार्य को दुर्गा पूजा से पूर्व पूर्ण कर ले अन्यथा पूजा त्यौहार के समय यातायात व्यवस्था एवं दुकानदार भाइयों एवं श्रद्धालुओं को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। निर्माण कार्य को पूजा से पहले पूरा करने का विभाग के लोगों को निर्देश दिया। साथ ही विभागीय लोगों को सड़क निर्माण कार्य से आम जनों को हो रही कठिनाई को भी ध्यान में रखते हुए सड़क पर अलग-अलग जगह बैरिकेड लगाकर निर्माण कार्य करें ताकि आम जनों को किसी भी तरह की दुर्घटना एवं यातायात बाधित न हो इसका संपूर्ण व्यवस्था विभागीय पदाधिकारी एवं निर्माण कार्य कर रहे कंपनी के लोगों को निर्देश विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल द्वारा दिया गया।निरीक्षण के कर्म में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस सड़क के बन जाने से आम जनों को यातायात में लगने वाला जाम एवं दुर-दराज से बाजार करने आने वाले लोगों को होने वाली कठिनाईयों से निजात मिलेगी और यह पथ के बन जाने से शहर की रौनक एवं सुंदरता में चार चांद लगेगा। विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के साथ भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर स्थानीय जनप्रतिनिधि गण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous post स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली गई।
Next post भाजपा सेवा पखवाड़ा के तहत महादलित बस्ती पहुंचे विधान पार्षद ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial