June 20, 2026

लायंस क्लब ने छोटी कजरा गाँव के निःसहाय लोगों के बीच बांटा कम्बल

Read Time:2 Minute, 48 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

अचानक बढ़ी हाड़ काँपती ठंड के कहर ने समाज के अंतिम पंक्ति मे गुजर बसर कर रहे लोगों का जीना मुहाल हो जाता है। लायंस क्लब कटिहार द्वारा अध्यक्ष लायन काजल महासेठ के नेतृत्व का आज बरारी प्रखंड के सिक्कट पंचायत के छोटी कजरा गाँव के निःसहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया। वितरित करते हुए लायन काजल महासेठ ने कहा कि शीतलहरी के प्रकोप से सभी वर्ग के लोगों का जीना मुहाल है। क्लब के पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता के हवाले से बताया गया कि पूर्व अध्यक्ष लायन अनिल चमरिया के माता जी की पुण्यतिथि पर उनके एवं लायन स्वर्ण चमरिया के सौजन्य से गांव के पचास लोगो को कम्बल वितरित किया गया। लायन अनिल चमरिया ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में समाज के वंचित लोगों की देखभाल करना हम सभी का कर्तव्य है। पूर्व अध्यक्ष लायन तेज कुमार अग्रवाल, संतोष गुप्ता एवं स्वर्ण चमरिया ने कहा कि गांव के 50 लोगों मे ज्यादातर विधवा एवं विकलांग महिलाओ के बीच कंबल वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष ठंड में वंचितों के बीच कंबल वितरित किया जाता है। अबतक 100 से ज्यादा कंबल वितरित किया जा चुका है। मौके पर लायन पुरुषोत्तम मोदी, मनोज महासेठ के साथ पूर्व अध्यक्ष पंकज पूर्वे एवं नरेश साह के साथ अपर्णा चमरिया भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इस ठंड में जहां लोग रजाई से निकल नही रहे वहाँ संस्था के सदस्यों ने निःसहाय लोगों की सुधि ली है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य गांव चिन्हित कर और कंबल वितरित किया जाएगा। समाजसेवी पम्मी चौधरी एवं सरपंच जय प्रकाश यादव ने लाभूकों को चिन्हित कर सूची तैयार करने में मदद की ताकि सही एवं जरूरतमंद तक सहयता मिल सके। इस मौके पर बड़ी संख्या मे जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे। सबों ने लायंस क्लब का धन्यवाद दिया।

Previous post अंचल कर्मी को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
Next post क्षेत्र का समग्र विकास व समस्याओं का समाधान ही प्राथमिकता: दुलाल चंद्र गोस्वामी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial