July 25, 2026

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब के साथ युवक गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी दबोचा

Read Time:2 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया, जबकि एक फरार अभियुक्त को भी दबोचकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।पुलिस के अनुसार ग्राम ताती टोला वार्ड संख्या-15 में छापेमारी के दौरान गुड्डू कुमार (22), पिता मनोज उर्फ मन्ना महतो, निवासी ताती टोला, के कब्जे से कुल 4.875 लीटर विदेशी शराब तथा 20 लीटर देसी शराब बरामद की गई। बरामदगी के बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर मनिहारी थाना कांड संख्या 291/26, दिनांक 15 जुलाई 2026, के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इसके अलावा मनिहारी थाना कांड संख्या 234/26, दिनांक 15 जून 2026, में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत फरार चल रहे नामजद अभियुक्त सन्नू उर्फ सनो सिंह (21), निवासी ग्राम बोलिया वार्ड संख्या-15, थाना मनिहारी, जिला कटिहार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।इस विशेष अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष (SHO) के निर्देशन में एसआई नीरज कुमार निराला, एसआई आशीष कुमार तथा एएसआई लड्डू अंसारी ने किया।

Previous post भूमि विवाद में हसुआ के वार से युवक गंभीर घायल, दो गिरफ्तार।
Next post चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial