मनिहारी के सात केंद्रों पर कदाचार मुक्त मैट्रिक परीक्षा शुरू, CCTV निगरानी में सख्ती।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी में मंगलवार से मैट्रिक परीक्षा कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई। कटिहार जिले के इस नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। कुल सात परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है तथा प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन जांच की जा रही है। किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए जूते तक खुलवाकर चेकिंग की जा रही है।प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार ने बताया कि कदाचार मुक्त परीक्षा के संकल्प के साथ सभी केंद्रों पर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में बीएनएस की धारा 163 लागू कर विधि-व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। पहली पाली के लिए सुबह 9 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।पीएनएलएस कन्या उच्चतर विद्यालय, बीपीएसपी हाई स्कूल, बेतेल मिशन स्कूल सहित अन्य केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। कुल मिलाकर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनिहारी में मैट्रिक परीक्षा का सफल शुभारंभ हुआ।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
