September 6, 2026

शातिर ठग ने ग्रामीणों से किया 60 लाख की ठगी, पिडीत लोगों ने किया प्रदर्शन।

Read Time:3 Minute, 8 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बुधवार को बारसोई थाना परिसर में महिला नेत्री जूही महबूबा के नेतृत्व में एकशल्ला गांव से आए दर्जनों ग्रामीण ने प्रदर्शन किया। इसके संबंध में मिली जानकारी अनुसार की दो लोगों ने मिलकर गांव के जरूरतमंद को लोन करवाने के नाम पर 60 लाख रुपए की ठगी किया है। वहीं ठगी करने वाले कि पहचान आबादपुर थाना अंतर्गत ग्राम ढड्डा व धूमटोला के निवासी प्यारी खातून 25 वर्ष तथा उसके पति सनोवर आलम 30 वर्ष के रूप में हुई हैं। प्रदर्शन के समर्थन में विधायक महबूब आलम भी थाना पहुंचे तथा कहा कि कुछ लोग द्वारा बहला फुसलाकर गांव के ही अनपढ़ महिलाओं से बैंक से लोन दिलाने के नाम पर आधार कार्ड, फोटो व अंगूठा का निशान ले लिया।इधर,गांव वाले अक्सर उसे लोन की राशि दिलाने की मांग करते रहें। परंतु अन्य कागजी प्रक्रिया के बात कह कर बीच-बीच में भी कई बार अंगूठा का निशान लेता रहा।आरोपियों ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही तुम लोगों को लोन की राशि मिल जायेंगी। इस तरह कई महीने बीत गए और अचानक बंधन बैंक शाखा मल्लिकपुर थाना आजमनगर एवं भारत फाइनेंस शाखा बारसोई के अधिकारियों के द्वारा लोन राशि जमा करने के लिए नोटिस दी जाने लगी तथा जल्द से जल्द लोन भुगतान करने को कहा गया। जब गांव वालों ने कहा कि हमने तोलोन लिया ही नहीं है तब इस मामले का खुलासा हुआ । इस दौरान बैंक कर्मचारियों द्वारा पिडीतो की सारे डॉक्यूमेंट एवं अंगूठे के निशान दिखाये गये।इसके बाद गांव वाले सारा माजरा समझ गए । वहीं प्यारी खातून एवं सनोवर आलम द्वारा लोन राशि लगभग 60 लाख रुपए ठगे जाने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन देकर पीड़ितों ने न्याय दिलाने एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पीड़ित महिलाओं ने बैंक एवं फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की मिलीभगत का आरोप आरोप लगाते हुए बारसोई थाने में आवेदन दिया है। इस दौरान पीड़ित महिलाओं में अर्चना दवी, सीता देवी, रुक्मणी देवी, खुशबू देवी, रोशन आरा, सितारा खातून, सहेबी सहित अन्य प्रमुख रूप से शामिल थी।

Previous post मनिहारी पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर रेलवे पुलिस को किया सुपुर्द।
Next post बारसोई प्रखंड के जीविका कैडर्स बिहार में चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल में रहेंगे शामिल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial