May 31, 2026

बिहार प्रदेश स्वक्षता पर्यवेक्षक एवं स्वक्षता कर्मी संघ का सुजापुर में धरना प्रदर्शन

Read Time:1 Minute, 15 Second

बरारी (सुमन सोनी)

बिहार प्रदेश स्वक्षता पर्यवेक्षक एवं स्वक्षता कर्मी संघ के तत्वावधान में सुजापुर में धरना प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर स्वक्षता पर्यवेक्षक को अंशकालिक के बदले पूर्णकालिक करने,स्वक्षता पर्यवेक्षक एवं स्वक्षता कर्मी की सेवा 60 वर्ष तक करने,स्वक्षता पर्यवेक्षक का मानदेय 20 हजार एवं स्वक्षता कर्मियों का मानदेय 10 हजार रुपये करने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया।मौके पर बरारी विधायक विजय सिंह निषाद पहुँचे जहां विधायक को मांग पत्र दिया गया।इस दौरान जिलाध्यक्ष विकास कुमार परिहार,सचिव दीपक कुमार,उपाध्यक्ष सईदूर रहमान,कोषाध्यक्ष पामजित सिंह,मीडिया प्रभारी हरि कृष्ण,प्रखंड अध्यक्ष परमजीत सिंह,पर्यवेक्षक नूर मोहम्मद,जितेंद्र कुमार महतों, सिकंदर राय आदि थे।

Previous post वृंदावन से आए विवेक सागर दास ने भागवत कथा पर कृष्ण सुदामा का दोस्ती का किया वर्णन
Next post मनिहारी पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत दो वारंटी व मारपीट कांड का आरोपी को किया गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial