September 7, 2026

नीमा पंचायत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का ऑनलाइन शुभारंभ

Read Time:2 Minute, 6 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के नीमा पंचायत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। केंद्र सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्य सरकार के उपमुख्यमंत्री, और स्वास्थ्य मंत्री ने इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान परिसर से संयुक्त रूप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया।कार्यक्रम में एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, मुखिया संघ अध्यक्ष रामजी यादव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी इमरान आलम, और बीपीआरओ सोनू गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देना है। आधारभूत संरचना नियम लिमिटेड और स्वास्थ्य विभाग की साझेदारी से शुरू किए गए इस केंद्र से नीमा पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। इस पहल के जरिए सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना है, जिससे हर व्यक्ति को समय पर और प्रभावी चिकित्सा सेवा मिल सके।

Previous post एडीशनल एसपी ने किया जनता दरबार का औचक निरीक्षण, तीन मामलों का निष्पादन
Next post मनिहारी पुलिस ने 8 लीटर देशी शराब और बाईक के साथ एक तस्कर को दबोचा, दूसरा मौके से फरार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial