June 20, 2026

बिजली की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Read Time:1 Minute, 36 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड अंतर्गत गांधी ग्राम बिंद टोली निवासी (65) वर्षीय सीता राम मंडल की मौत मनिहारी स्थित लाल बाबा की कुटी में बिजली की चपेट में आने से हो गई। इस दर्दनाक घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।मिली जानकारी के अनुसार गांधी ग्राम बिंद टोली में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन में मनिहारी के लाल बाबा शामिल होने आए हुए हैं। बताया गया कि सीता राम मंडल लाल बाबा के शिष्य थे और बाबा के बाहर रहने के दौरान उनकी कुटी की देख-रेख का कार्य किया करते थे।बुधवार को सीता राम मंडल बाबा की कुटी में साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान कुटी में पानी से सफाई करते समय वे अचानक बिजली की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने परिजनों को को जनकारी दिया। घटना के बाद बुधवार की देर रात मृतक का शव गांधी ग्राम बिंद टोली पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Previous post सरस्वती पूजा को लेकर मनिहारी पुलिस का फ्लैग मार्च, नगर क्षेत्र में दिया सुरक्षा का संदेश।
Next post सरस्वती पूजा को लेकर कुरसेला में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial