मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार लहराते युवक को कट्टा सहित दबोचा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मनिहारी थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार को पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार ने मनिहारी थाना परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आजमपुर गोला से कुटीघाट जाने वाले मार्ग पर कुछ युवक हथियार के साथ डांस कर रहे हैं। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जो तत्काल मौके पर रवाना हुई।पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान युवक की कमर से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान सोनू कुमार (24 वर्ष), पिता बौकू मंडल, निवासी राजापाकड़, थाना बरारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।इस संबंध में मनिहारी थाना में कांड संख्या 198/25 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को संबंधित धाराओं में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।इस अभियान में पुअनि राम बहादुर शर्मा, पुअनि सद्दाम हुसैन, पुअनि राजबीर कुमार साहु, प्र पुअनि अमित कुमार राय, सत्यम कुमार सिंह एवं शस्त्र बल की अहम भूमिका रही।
More Stories
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
