May 31, 2026

राजद नेत्री के सम्मान में एक सभा का हुआ आयोजन।

Read Time:1 Minute, 26 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

राष्ट्रीय जनता दल, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव सह बरारी विधानसभा की वरिष्ठ नेत्री वंदना यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कांति सिंह के सम्मान में बुधवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राजद की सक्रिय महिला पदाधिकारियों द्वारा किया गया, जिसमें बंदना यादव सहित कई अन्य वरिष्ठ महिला नेताओं ने भाग लिया।समारोह के दौरान वक्ताओं ने श्रीमती कांति सिंह के संगठनात्मक योगदान, उनके संघर्षों और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना की। बंदना यादव ने कहा कि कांति सिंह जैसे अनुभवी नेतृत्व से प्रेरणा लेकर महिला कार्यकर्ता संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगी।इस अवसर पर कई जिलों की महिला प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Previous post मध्य विद्यालय बेनी जलालपुर में समारोह आयोजित कर शिक्षक इनामुल हक को दिया विदाई
Next post मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार लहराते युवक को कट्टा सहित दबोचा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial