May 30, 2026

दुर्गापूजा में शांति व्यवस्था को लेकर मनिहारी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Read Time:1 Minute, 2 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शनिवार को मनिहारी पुलिस ने नगर क्षेत्र सहित आसपास के पंचायतों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस बल के साथ जवानों ने मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूजा में श्रद्धालु निश्चिंत होकर शामिल हों, पुलिस उनकी सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूरी तरह सजग है।

Previous post अमदाबाद ट्रस्ट ने 400 जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र व खाद्य सामग्री
Next post कटिहार में अपराधियों ने दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial