कटिहार में अपराधियों ने दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार में अपराधियों ने दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.मृतक की पहचान सहायक थाना क्षेत्र के मैथिली टोला निवासी अमरजीत कुमार उर्फ अमरेश चौधरी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अमरेश अपने कुछ दोस्तों के साथ नहर किनारे पुल के पास बैठा हुआ था, तभी दो बाइक सवार अज्ञात अपराधी वहां पहुँचे और फायरिंग कर दी।गोली लगते ही अमरेश ज़मीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, हालांकि अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी घटनास्थल का जायजा लिए हैं वहीं सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना अपराधी बहुत जल्द कानून के गिरफ्त में होंगे।। वहीं इस घटना से काफी आक्रोश व्याप्त हैं।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
