October 24, 2026

मनिहारी एसडीओ ने जरूरतमंदों के बीच वितरित किए 75 कंबल

Read Time:1 Minute, 3 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के निर्देशानुसार कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने दिव्यांग, वृद्ध और विधवा लाभुकों के बीच 75 कंबल वितरित किए। यह वितरण बुनियाद केंद्र मनिहारी के सहयोग से हुआ। केंद्र के प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को रजिस्ट्रेशन के बाद लाभ दिया गया। इस कार्यक्रम में केस मैनेजर सुशील कुमार, टेक्नीशियन अनु कुमारी, जिला परिषद सदस्य फुलमनी हेंब्रम सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। प्रशासन ने इस पहल को जरूरतमंदों के लिए राहतकारी बताया।

Previous post गोगाबील झील क्षेत्र में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा की तैयारी तेज
Next post प्रखंड के तीनों बैंक शाखों द्वारा एक-एक करोड़ ऋण वितरण करेगी जीविका दीदीयों में
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial