November 3, 2026

नेटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर मनिहारी की अनु का चयन

Read Time:1 Minute, 50 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

बिहार सरकार के कला,संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा 67वां नेशनल स्कूल गेम 2023 -24 में कटिहार जिला के मनिहारी नगर स्थित आदर्श मध्य विद्यालय आजमपुर गोला की वर्ग १०वी की छात्रा अनु कुमारी पिता पप्पु सिंह ने नेटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर 03 जनवरी 2024 से 10 जनवरी 2024 तक दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। अनु कुमारी अपनी प्रतिभा से अपने विद्यालय के साथ साथ,माता पिता , मनिहारी नेट बॉल कोच आनंद यादव के साथ कटिहार जिला व राज्य का नाम रोशन कर रही है ।राष्ट्रिय स्तर पर अनु कुमारी के चयनित होने पर मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, अधिवक्ता प्रद्युम्न ओझा,कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव,मुख्य पार्षद लाखो यादव, प्रमोद झा, अधिवक्ता संजीव देव,जदयू प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बिनोद सिंह, कोच आनंद यादव, दीपक गुप्ता, आदि ने अनु कुमारी को शुभकामना देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।

Previous post आदिवासी सेंगेल अभियान के बैनर एकदिवसीय सांकेतिक राजव्यापी रेल सड़क चक्का जाम धरना प्रदर्शन
Next post सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मनिहारी पुलिस की फुट मार्च
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial