August 26, 2026

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मनिहारी पुलिस की फुट मार्च

Read Time:1 Minute, 5 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर प्र.एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने अधिनस्थ अधिकारियों व सशस्त्र बलों के साथ स्वयं फुट मार्च किया। टीम के साथ मुख्य गंगा तट, हटिया घाट,पीर मजार घाट सहित नगर के विभिन्न मार्गों का जायजा लिया। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण शराब तस्करों पर लगाम लगाने सहित असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर के मद्देनजर नगर के विभिन्न क्षेत्रों पर पुलिस की गस्ती देर रात तक जारी रही। इस अवसर पर थानाध्यक्ष रामविलास सिंह,एस आई उमेश चन्द्र पाण्डेय, संजय यादव, हरिशंकर सिंह,फैज अल्ताफ, महिला पुलिस लखी कुमारी कदमताल करती दिखी।

Previous post नेटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर मनिहारी की अनु का चयन
Next post मनिहारी पुलिस द्वारा 225 ली.विदेशी शराब सहित स्कोर्पियो जप्त, तस्कर फरार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial