July 27, 2026

मनिहारी की श्रेया को मिला “मिस टिन ऑफ द यूनिवर्स 2024” का आमंत्रण

Read Time:1 Minute, 59 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

अनुमंडल क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके की लड़की श्रेया पांडेय मिस टीन ऑफ द यूनिवर्स 2024 में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। जिले के मनिहारी अनुमंडल के दक्षिणी कांटा कोष में श्रेया पांडेय का पैतृक स्थान है और उनके पिता डिफेंस में सूबेदार के पद पर देश की सेवा कर रहे हैं। स्टार इंटरनेशनल प्रोडक्शन दिल्ली के बैनर तले श्रेया का चयन “मिस टीन ऑफ द यूनिवर्स 2024” में हुआ है। यह पुरस्कार श्रेया को जुलाई 2024 में देने के लिए आमंत्रित किया गया है। कांटाकोष के स्व. परमहंस पांडेय की पौत्री व संतोष पांडेय और प्रिया पांडेय की पुत्री श्रेया ने इसके पहले भी “मिस टीन इंडिया साउथ 2023” का पुरस्कार ग्रहण कर अपने जिले और राज्य का नाम रोशन कर चुकी है। इसके चयन पर जयनारायण पांडेय, दीनानाथ पांडेय, अमरनाथ पांडेय, रामनारायण पांडेय, अमर बिहारी पांडेय, सुमित्रा पांडेय, देवंती देवी, सुनीता पांडेय, सार्थक पांडेय सहित पंचायत के मुखिया धोनी ने शुभकामना दी है। इस सफलता पर श्रेया ने अपनी कड़ी मेहनत, माता-पिता व पूर्वजों का आशीर्वाद बताया और कहा कि मैं अपने परिवार, समाज और देश के लिए आगे भी समर्पित रहूंगी। श्रेया बचपन से हैदराबाद में अपनी शिक्षा ग्रहण कर रही है।

Previous post जन संवाद कार्यक्रम में लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी।
Next post एमएलसी अशोक अग्रवाल ने छठ घाट का दौरा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial