November 5, 2026

एमनोहरपुर अग्निकांड पीड़ितों को मिला राहत राशि।

Read Time:55 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के ग्राम पंचायत मनोहरपुर में 8 सितंबर को हुए अग्निकांड से प्रभावित चार परिवारों को राहत दी गई। मनिहारी अंचलाधिकारी निहारिका ने सोमवार को अपने कार्यालय में पीड़ित मोहम्मद शफीकुल, मो. शाहजहां, सरफराज आलम और गुलफराज आलम को चेक के माध्यम से सहायता राशि प्रदान की। प्रत्येक परिवार को 12-12 हजार रुपये की राहत राशि दी गई। प्रशासन ने कहा कि आपदा की घड़ी में पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी। राहत मिलने पर प्रभावित परिवारों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Previous post प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कुर्सेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।
Next post मनिहारी में बड़ा हादसा टला, पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित निकाला।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial