November 5, 2026

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कुर्सेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

Read Time:2 Minute, 49 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्णिया एयरपोर्ट उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर सोमवार को सीमावर्ती सभी जिला अलर्ट मोड पर था। वहीं कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 और राज्य मार्ग 77 पर पुलिस प्रशासन ने कड़ी चौकसी बरती। सड़क किनारे जगह-जगह पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। पूरे दिन बदलते मौसम बारिश में भी पदाधिकारी एवं पुलिस बल गश्त करते नजर आए। वहीं ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन भी कोसी पुल पर छाता लेकर बारिश में गस्त के दौरान अपने अनोखे अंदाज में दिखे। वहीं भीड़-भाड़ वाले इलाकों से लेकर मुख्य मार्गों तक प्रशासन की पैनी निगाह बनी रही।मौके पर ट्रैफिक डीएसपी, सद्दाम हुसैन,सदर टू डीएसपी रंजन कुमार सिंह,अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम थाना अध्यक्ष राकेश कुमार,स्वयं सड़क मार्ग का जायजा लेते दिखे। उनके साथ स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा प्रबंधन में जुटे रहे। वाहनों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल की भी तैनाती की गई थी।प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कुर्सेला परिक्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और गांवों से बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और ग्रामीण पूर्णिया रवाना हुए। सुबह से ही गाड़ियों का काफिला पूर्णिया की ओर बढ़ता दिखा। कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ झलक रहा था। लोग इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए प्रधानमंत्री के स्वागत में शामिल होने पर गर्व महसूस कर रहे थे।इधर, प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई चूक न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की अतिरिक्त टीम लगाई गई थी। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस जवान लगातार पेट्रोलिंग करते रहे।

Previous post एसोसिएशन ऑफ टॉप अचीवर के सदस्यों का बैठक आयोजित।
Next post एमनोहरपुर अग्निकांड पीड़ितों को मिला राहत राशि।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial