May 27, 2026

एनबीडब्ल्यू वारंटी सहित चार गिरफ्तार, अवैध शराब के साथ 3 लीटर देसी शराब बरामद।

Read Time:1 Minute, 47 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाकर दो एनबीडब्ल्यू वारंटी समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार सरयुग परिहार (उम्र 55 वर्ष), पिता- दिनेश परिहार, निवासी- दिलारपुर, थाना- मनिहारी, चंदन यादव, पिता- बैजनाथ यादव, निवासी- बौलिया (दिलारपुर), थाना- मनिहारी,को न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट के आधार पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।इसी क्रम में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के दौरान पंकज यादव (उम्र 38 वर्ष), पिता- शिवन यादव, निवासी- मनिहारी, को 2 लीटर देशी शराब के साथ तथाबिहारी महतो (35 वर्ष), पिता- स्व. रामछतीश महतो, निवासी- सिंगल टोला, थाना मनिहारी, को 1 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।कुल 3 लीटर देसी शराब जब्त कर मनिहारी थाना कांड संख्या 60/25, धारा 30(a) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर एस के पांडेय और पीएसआई अमित कुमार मौजूद थे।

Previous post राजद के होली मिलन समारोह में दिखी सामाजिक समरसता, सभी दलों के नेताओं ने बांटी खुशियाँ।
Next post होली मिलन समारोह पर कई प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial