नप की मासिक बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर मुहर
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
नगर पंचायत कार्यलय के सभागार में मुख्य पार्षद राजेश कुमार के अध्यक्षता में नगर के विकास कार्यो को लेकर पार्षदों की सामान्य बैठक आयोजित किया गया। जिसमे सभी पार्षदो ने पिछले दिनों किए गए कार्यों की पुष्टि करते हुए आगामी विकास कार्यों की रुप रेखा तैयार करने को लेकर सदन में पार्षदों के बीच चर्चा की गई । मौजूद कई पार्षदों ने अपने अपने वार्ड की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित कराते हुए मौजूद कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर कुमार लाल को सूचीबद्ध करवाया।बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर के मुख्य पार्षद ने कहा कि मासिक बैठक लगभग प्रत्येक माह किया जाएगा। नये वित्त वर्ष में बस स्टेंड, मार्केट का बंदोबस्त करना है। कहा कि कई लोगों द्वारा शमशान घाट पर घाट राजा द्वारा मनमानी करने की शिकायत मील रही थीं, उसी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया की नागर पंचायत द्वारा एक डोम राजा प्रतिनियुक्त किया जाएगा जिससे स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले लोग इनके मनमानी के शिकार ना हो।वहीं माघी पुर्णिमा मेले को लेकर कई वित्तीय अनियमितता भी सामने आयी है । इसलिए अगले बैठक में मेला को नगर पंचायत के सैरात में लेने की चर्चा कर ठोस निर्णय लिया जाएगा।वहीं कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर कुमार लाल ने कहा कि आवास योजना के निर्माण के लिए राशि की कमी नही है । इसके लिए नगर पंचायत द्वारा एक नीति निर्धारीत किया गया है जिसके तहत सबसे पहले वैसे लाभुको को किस्त की राशि आवंटित करनी है जिनका आवास की चौथी किस्त बकाया है और आवास कार्य पूरा हो गया है। उसी तरह क्रमशः तीसरी दूसरी और पहली किस्त की राशि प्रदान किया जाएगा। साथ ही ऐसे वार्ड जिसमें आवास योजना पूरा कर लिया गया है उनके वार्डों में आवास योजना दिया जाएगा। नगर क्षेत्र में कोई भी चिन्हित परिवार आवास योजना से वंचित नही होंगे।बैठक में उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार, पार्षद युगल पासवान,बिमली देवी, सुल्ताना प्रवीण, रीता देवी, अनुज मण्डल,श्रवन शर्मा ,निशा देवी, स्मिता सिन्हा,ओम गुप्ता, गुलाब चौधरी , लक्खी देवी , कुमुद देवी,काजल देवी आदि मौजूद रही।
