November 2, 2026

कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर की भर्ती हेतु विशेष कैंप का हुआ आयोजन ।

Read Time:2 Minute, 38 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित जीविका सीएलएफ सभागार में सिक्यूरिटी स्किल डेवलपमेंट तहत कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर की भर्ती हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। आयोजित कैंप में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से अभ्यर्थी पहुंच अपना आवेदन फॉर्म भरकर जमा कियें। जिसमें कुल 16 अभ्यार्थियों में पांच अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मौके पर रिक्वायरमेंट ऑफिसर चंदू कुमार ने बताया कि जीविका के सहयोग से सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के पद पर भर्ती हेतु जाॅब कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें आठवीं पास तक के लाभार्थियों से आवेदन लिया गया।बताया 18 से 35 वर्ष तक के उम्र सीमा के अभ्यर्थियों का आवेदन लिया गया। जिसमें सुरक्षा जवान पद पर ऊंचाई 165 सेंटीमीटर व सुपरवाइजर पद के लिए ऊंचाई 172 सेंटीमीटर निर्धारित है। इसमें भर्ती होने वाले बेरोजगार युवाओं को सिक्यूरिटी स्किल डेवलपमेंट के तहत प्रशिक्षित कर कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स में स्थाई कर्मचारियों के तौर पर 60 वर्ष तक की नौकरी दी जाती है। जिसमें रिटायरमेंट की उम्र सीमा 60 वर्ष की होती है। नौकरी के दौरान रियायती दरों पर मेष एवं आवास की सुविधा उपलब्ध है। सुरक्षा जवान के लिए शारीरिक मानसिक बौद्धिक से संबंधित एक महीने का प्रशिक्षण भी निर्धारित है। साथ ही प्रत्येक वर्ष राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन में वृद्धि होने पर कर्मचारियों के वेतन में भी वृद्धि किया जाता है। रिटायरमेंट के समय ग्रेच्युटी के रूप में मोटी रकम कर्मचारियों को दिया जाता है। मौके पर शैक्षणिक प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड एवं संबंधित दस्तावेज जमा लिए गए। इस अवसर अभ्यर्थीगण आदि मौजूद रहे।

Previous post पीएम विश्वकर्मा योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई।
Next post नप की मासिक बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर मुहर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial