July 20, 2026

कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए कई प्रस्ताव ।

Read Time:1 Minute, 33 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड प्रमुख कक्ष में बुधवार को प्रखंड प्रमुख नीलू देवी की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें प्रखंड स्तर से पंचायत के विकास को लेकर अहम बिंदुओं पर चर्चा की गयी। बैठक में सभी पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुये प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने सभी पंचायत समिति सदस्य से अपने-अपने पंचायत के लोगों को सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ मिले और बेहतर से अपने दायित्व निर्वहन की अपील की। कहा की अपने काम के माध्यम से जनता के दिलों में जगह बनाये जाने की बात कही गयी। प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से योजना को क्रियान्वित करने का प्रस्ताव लिया गया। इस बैठक को सफल बनाने में पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल, पूर्व उप प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य मो अजीमुद्दीन, अरज लाल, शत्रुघ्न कुमार, उप प्रमुख प्रतिनिधि बिनोद मंडल थे।

Previous post जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में मां बेटा हुआ बुरी तरह जख्मी ।
Next post कोढ़ा विधायक ने किया डोर टू डोर जाकर लोगों से संपर्क ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial