जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में मां बेटा हुआ बुरी तरह जख्मी ।
संजय कुमार (कोढ़ा)
कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी आदिवासी टोला ग्राम निवासी एक महिला ने अपने चचेरे भाई एवं उनके सहयोगियों के साथ मिलकर उनके पुत्र को जान से मारने की नियत से मारपीट कर जख्मी कर देने को लेकर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। थाना अध्यक्ष के नाम से दिए गए आवेदन में कोलासी आदिवासी टोला ग्राम निवासी मसोमात मराय मुर्मू ने जिक्र किया है कि मैं अपने पिता की अकेली पुत्री हूं दिनांक 19 जुलाई को दिन के करीब नो बजे मेरा चचेरा भाई एवं पड़ोसी गांव के लोग द्वारा मेरे हिस्से की जमीन पर धान रोपने लगा। हम मां बेटा खेत गए कि धान हमारे हिस्से में मत लगाओ इसी समय लाल मोहम्मद उम्र 50 वर्ष ने मेरा बाल पकड़कर जमीन में पटक दिया और कहा साली आदिवासी तुम्हारा बाप का जमीन है, हमको बचाने जैसे मेरा लड़का जगत सोरेन मेरे पास आया उसी समय हाथ में रड लिए जगत मुर्मू ग्राम हरपुर थाना कोढ़ा ने उसके सर पर मार कर सर को फोड़ दिया एवं होपन हेंब्रम ग्राम हरपुर, ठाकुर टूडू, जेठा टूडू यह दोनों मिलकर लाठी से हम दोनों को मारने लगे। उसके साथ सहयोगी पड़ोसी गांव के एवं विषहरिया ग्राम निवासी जिसका नाम नहीं मालूम सभी ने मिलकर खेत में जबरदस्ती धान लगाने लगा। हम दोनों मां-बेटे को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा लाया गया और इलाज कराने के बाद थाना में पहुंचकर आवेदन दी। आवेदन में उन्होंने आगे जिक्र किया है कि उक्त लोगों के द्वारा धमकी भी दिया गया है कि तुम दोनों मां बेटा को जान से मार देंगे। तुमको जहां जाना है तुम जाओ मेरा कहीं कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। इस घटना की जानकारी ग्रामीण पंच एवं ग्राम कचहरी के सरपंच को भी दे दी गई है। पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं मामले में थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की जांच की जा रही है।
