हरिनाम संकीर्तन को लेकर श्रधालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा ।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डंडखोरा पंचायत के प्रेम नगर गांव में बजरंगबली पूजा समिति के द्वारा 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में कुमारी कन्या एवं महिलाऐं स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । थाना चौक के समीप तालाब से जल भरकर भट्टा बाड़ी, पासवान टोला, होते हुए यज्ञ स्थल प्रेम नगर में स्थापित किया गया । धार्मिक गीतो से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।पंडित दिनेश झा के द्वारा वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ कलश को यज्ञ स्थल पर मनाये गये विभिन्न देवी देवताओं के पूजा पंडालों में स्थापित की गई। विभिन्न गांव से कीर्तन मंडली मंडली को बुलाया गया है। कीर्तन मंडली द्वारा हरेराम संकीर्तन के साथ-साथ कुंज रासलीला का भी आयोजन किया जाना है। हरिनाम संकीर्तन 16 अप्रैल से 19 अप्रैल तक चलेगा। इस मौके पर कमलेश गुप्ता, राज कुमार मंडल, संजय गुप्ता, विक्रम मंडल, धीरेंद्र मंडल, गांधी मंडल, रमेश मंडल उर्फ टिंकू मंडल, मनंजय झा, मिथलेश कुमार, आदि मौजूद थे।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
