महापौर ने हाई क्लास शौचालय निर्माण कार्य का किया उद्घाटन
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं०-36 स्थित अरगड़ा चौक के पास 14वीं वित्त आयोग मद नगर निगम कटिहार निधि से लगभग 22 लाख की राशि से सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य का उद्घाटन महापौर उषा देवी अग्रवाल, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, उपमहापौर मंजूर खान एवं स्थानीय निगम पार्षद सरिता पाल ने किया।उद्घाटन समारोह में महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि इस शौचालय को बन जाने से पूरा इस इलाके के गरीब एवं असहाय लोग एवं बाजार के लोग और दूर दराज से आने वाले लोगों को शौचालय के लिए अब इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह शौचालय हाई क्लास मल्टीप्लेक्स रूप में बनाया गया है इस शौचालय में हर तरह की सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध है।वही विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने बताया कि इस इलाके के लोगों द्वारा लगातार शौचालय का निर्माण कार्य कराने की मांग की जा रही थी। जिसकी आज नगर निगम द्वारा यहां के लोगों को समर्पित किया गया है।वही उपमहापौर मंजूर खान ने बताया कि जिस तरह से महापौर के द्वारा आगामी नगर निगम चुनाव में लोगों से वादा किया था कि शहर के प्रमुख चौक चौराहाओं पर शौचालय का निर्माण चुनाव के बाद किया जाएगा वह वादा अब धीरे-धीरे पूरा होता दिख रहा है और हम सब मिलकर जगह-जगह पर शौचालय का निर्माण कर रहे हैं। आने वाले समय में और विभिन्न जगहों पर बनाए जा रहे शौचालय निर्माण कार्य का जल्द ही उद्घाटन कर लोगों को समर्पित किया जाएगा।इस कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर निगम पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना पाल एवं अन्य नगर निगम के पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
