May 26, 2026

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की सफलता को लेकर किया गया बैठक ।

Read Time:2 Minute, 40 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की सफलता को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर आरसी ठाकुर ने किया। जिसको लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर आरसी ठाकुर ने बताया कि ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर 01 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलायी जाएगी। जिसके लिए पंचायत वार दवा खिलाने को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किए गए हैं। साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दवा मुहैया कराई गई है। इस के साथ सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को विधिवत प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को सरकार के निर्देशानुसार कृमि की दवा की खुराक देनी है। इसलिए कार्यक्रम की सफलता को लेकर स्कूलों का अधिक महत्व हो गया है। ऐसे में निर्धारित तिथि को सभी स्कूलों के बच्चों को दवा खिलाया जाना अनिवार्य है। बच्चों के बीच दवा के सुरक्षित सेवन कराने को लेकर बीआरसी केन्द्र में शिक्षकों, संकुल समंवयक, बीआरसीसी अन्य लोगों को प्रशिक्षित किया गया है। बताया प्रखंड में कुल 37200 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य है, जिसके लिए 84 आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूलों में एल्बेंडाजोल की दवा उपलब्ध कराई दी गई है। बताया यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसकी सफलता को लेकर बैठक की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार, बीसीएम संगीता कुमारी, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर सुजीत कुमार, महिला प्रवेक्षिका रूबी कुमारी, अमृता कुमारी सहित स्वास्थ्य कर्मीगण आदि मौजूद रहीं।

Previous post स्वच्छता कर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच।
Next post 16 सूत्री मांगों को लेकर वार्ड सदस्य संघ ने किया धरना प्रदर्शन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial