स्वच्छता कर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डडंखोरा प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत में कार्यरत स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक के स्वास्थ्य जांच को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया ।लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत 150 स्वच्छता कर्मियों एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों का स्वास्थ्य जांच कियाा गय। डॉक्टर बीपी मंडल के नेतृत्व में स्वच्छता कर्मियों का शुगर, ब्ल्लड प्रेशर, आंख से संबंधित रोग, यूरिन जांच के साथ साथ आवश्यक दवाई भी दी गई। प्रखंड समन्वयक नीरज कुमार ने बताया कि पंचायत में हर वार्ड में स्वच्छता कर्मियों को लगाया गया है जो साफ सफाई का काम करेंगे ऐसे लोगों का स्वास्थ्य जांच अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक प्रत्येक दिन ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न प्रकार की स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के साथ-साथ विभिन्न घटकों के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम गांव एवं सार्वजनिक स्थलों पर सफाई , दीवारों पर स्लोगन लेखन, चित्रण ,स्वच्छता चौपाल इत्यादि गतिविधियां चलाया जा रहा है। इस मौके पर डॉक्टर बीपी मंडल ,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक कुमारी अनु,स्वच्छता पर्यवेक्षक अमर कुमार ,मोहम्मद अशरफ ,विवेकानंद ठाकुर, बॉबी कुमारी,, परमानंद शर्मा , कार्यपालक से अशोक कुमार झा सहित स्वास्थ कर्मी मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी थाना पुलिस ने कुमारीपुर बैंक के पास...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
