July 26, 2026

पेशेंट सपोर्ट ग्रुप के सदस्यों ने फाइलेरिया उन्मूलन के लिए आशा कर्मियों को किया जागरूक ।

Read Time:2 Minute, 22 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

डंडखोरा प्रखंड के भमरेली पंचायत के मंडल पेशेंट सपोर्ट ग्रुप के नेटवर्क मेम्बर गुरुदेव रजक द्वारा स्वास्थ्य उपकेंद्र, भमरेली में आयोजित आशा क्लस्टर बैठक आयोजित कर आशा कर्मियों को जागरूक किया गया। उक्त बैठक में फाइलेरिया मरीज के सभी आशा कर्मियों को अपने क्षेत्र में अन्य लोगों को फाइलेरिया बीमारी के लक्षण की पहचान करने और फाइलेरिया ग्रसित मरीजों को स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए जागरूक करने की जानकारी दी है। इस आशा क्लस्टर बैठक की अध्यक्षता आशा फैसिलिटेटर कुमारी छंदा ने की । वैठक में आशा कर्मियों को पीएसजी नेटवर्क मेंबर गुरुदेव रजक ने बताया कि फाइलेरिया की बीमारी एक सामान्य से दिखने वाले क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है ,जो किसी भी सामान्य लोगों को 4-5 साल बाद पता चलता है। फाइलेरिया ग्रसित होने पर लोगों को संक्रमित अंग में सूजन होने लगती है। एक बार यदि कोई व्यक्ति फाइलेरिया ग्रसित हो जाता तो उसे किसी तरह के इलाज द्वारा खत्म नहीं किया जा सकता है । लेकिन अगर लोग शुरुआत में ही इसकी पहचान कर लेते हैं तो इसे नियंत्रित रख सकते । इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाई उपलब्ध रहती है। लोगों को दवाइयों के साथ ही फाइलेरिया ग्रसित अंगों की नियमित साफ सफाई व कुछ एक्सरसाइज करना आवश्यक होता है। ऐसा करने से लोग फाइलेरिया ग्रसित अंगों में ज्यादा सूजन होने से रोक सकते हैं।इस दौरान उपकेंद्र की एएनएम रंभा कुमारी, बुलबुल कुमारी के साथ उक्त पंचायत के सभी आशा कर्मि उपस्थित रहे।

Previous post कटिहार में कृषि समन्वयकों ने दिया धरना
Next post प्राणपुर विधायक सह राष्ट्रीय मंत्री महिला मोर्चा की सास का निधन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial